Monday, December 31, 2012

इठलाती बलखाती पवन
की मेरे गालों पर छुअन
बहकते दहकते कदम
महका सा मेरा मन
ज़िन्दगी का नशा
सुहानी सी फ़िज़ा
गाती हुई धड़कन
पिघले से दो मन

बचकाना सा एक ख्वाब
उड़ते बिखरते मेरे बाल
सुहाना से यह एहसास
जैसे नया नया प्यार!

Aakhri Ehsaan

Yeh hai hamara tujhpe aakhri ehsaan
Tune kaha aur humne tujhe bhula diya
Zehan se nikaal phenke tere khayal
Kabhi na milenge tujhe, aaj yeh wada kiya
Na sochenge, na karenge kabhi yeh sawaal
Wafa ka sila tune kyun bewafai se diya


Bhula diya apne dil se tera pyaar
Ab zindagi nagawaar, maut bhi dushwaar
Bas itni hai guzarish humse hamare ashq na chheeno
Tanyahiyon ko humein apne gale lagaane do
Le, kar diya tujhpe humne yeh aakhri ehsaan
Ishq mein aaj de rahein hain apni jaan

 

Thursday, December 20, 2012

Lonely...

I feel so lonely tonight
Tired of bearing the pain
Tell me everything's alright
Make me feel safe again
Come hold me in your arms
I long for a loving hug
I want to feel your touch
Long time since I felt loved
Without you I feel so lost
My world is cold and dark
I find heaven in your arms
Your touch makes me feel warm
Don't abandon me
I am so alone
Let me into your life
Let love begin
Hug me, hold me tight
I feel so lonely tonight

Friday, December 7, 2012

बाग़ी ज़ुल्फ़

मैं तेरी वो लहराती बाग़ी ज़ुल्फ़ हूँ
कितना भी हटा, चेहरे पे आ ही जाती है
मैं तेरे पैरों की नादान पायल हूँ
दबे पाँव चल, छनक तो जाती है
मैं तेरा ढलकता ज़िद्दी दुपट्टा हूँ
कितना भी सँभाल कांधे से सरक ही जाता है
मैं तेरे हसीन माथे का वो बल हूँ
कितनी भी कोशिश कर, उभर तो आता है

जानम मेरी, तुम इतना जान लो
चाहो भी तो तुम मुझे भुला न सको
मैं तुम्हारे दिल में धड़कता हूँ
मैं तुम्हारी साँसों में महकता हूँ
मैं तुम्हारा ही तो साया हूँ
मैं तुम्हारे रोम रोम में समाया हूँ 

Wednesday, December 5, 2012


तेरी खुशबु की खुमारी न पा सके
तेरे एहसास का सुरूर न भुला सके
तुझसे क्या गिला, क्या शिकायत करें
हम तो अपने ही दिल को आशिक़ी न सिखा सके

तेरी नज़रों में खुद को न उठा सके
तेरी मोहब्बत में खुदी न मिटा सके
तुझसे वस्ल की उम्मीद करने की कैसे हिमाक़त हो
हम तो खुद को तेरे काबिल ही न बना सके

तुझे अपनी चाहत की गहराई न दिखा सके
तुझे अपने दिल की तमन्ना न बना सके
तेरे किस सितम पे तुझसे हमें रक़ाबत हो
हम तो अपने आप से ही रिश्ता न निभा सके